महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस
दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने प्रभारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कलेक्टर ने श्री उपाध्याय को यह नोटिस एडवोकेट एवं आरटीआई एक्टिविस्ट श्री शंभू गोस्वामी के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के कारण दिया है। एडवोकेट गोस्वामी ने महिला बाल विकास विभाग से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है। श्री गोस्वामी जानकारी लेने गए तो श्री उपाध्याय ने अशोभनीय व्यवहार किया। यह मामला वीडियो सहित सोशल मीडिया पर वायरल होने और कांग्रेस द्वारा ज्ञापन देने के बाद जारी हुआ है। श्री उपाध्याय को कलेक्टर ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

स्रोत - आचरण(साभार)

# collector datia
# datia evening