दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी और पूर्व गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताकर जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक कुप्रचार करने का प्रयास कर रही है।

पत्रकार वार्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को कांग्रेसी बताया जा रहा है, जबकि उनका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं तो भाजपा उनकी कांग्रेस सदस्यता की रसीद सार्वजनिक करे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे प्रचार के माध्यम से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इस तरह के दुष्प्रचार से प्रभावित होने वाले नहीं हैं।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, सत्येंद्र नारायण खरे, अंबिका शर्मा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, सूर्य प्रताप सिंह, अनूप पाठक, सुरेश झा, गुड्डी जाटव, स्वामी शरण कुशवाहा, ऋषभ राजा गुर्जर, डॉ. राकेश खरे, भारती परिहार, केपी यादव, काले खां, स्वदेश अहिरवार, पवन बेडर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।